अशोक नगर: अशोकनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास, 11 टुकड़ियों ने दिखाया दमखम
अशोकनगर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह से पहले मोहरी राय स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल हुई। गुरुवार को सुबह 9 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और एसपी राजीव कुमार मिश्रा के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रधुन के बीच हर्ष फायर और 11 परेड टुकड़ियों के शानदार मार्च पास्ट ने समारोह का रिहर्सल ही भव्य बना दिया।