मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लुक्का में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गईं।
बताया जा रहा है की बच्ची सोमवार दोपहर से लापता थी जिसका शव कुएं के पास बरामद हुआ है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।