बलौदा: देवरी पिकनिक स्पॉट में हुए हादसे को लेकर अकलतरा विधायक ने की प्रतिक्रिया
आज शुक्रवार शाम 6 बजे के करीबन, जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हादसा हुआ है और हसदेव नदी में डूबे 3 युवक डूब गए हैं. बिलासपुर से 4 युवक और 4 युवती पहुंचे थे, जो चौकसे इंजीनियरिग कॉलेज में पढ़ते हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस है और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है.