प्रतापगढ़: मान्धाता थाना क्षेत्र के हैंसी इलाके में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या
मान्धाता थाना क्षेत्र के हैंसी इलाके में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे शमीम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शमीम बाजार से घर लौट रहा था, जब बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिवय गांव के निवासी शमीम की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।