लखीसराय: जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, जिला लोक शिकायत कार्यालय ने 29 मामलों पर की सुनवाई
लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।इस दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 29 मामलों की गंभीरता सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों की जांच पड़ताल की।