गुलाबगंज: भाजपा जिला कार्यालय में विधायक ने सहयोग सेल अभियान के तहत सुनी विदिशा, गुलाबगंज के लोगों की समस्याएं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश के बाद भोपाल भाजपा कार्यालय में मंत्री तो वहीं जिला मुख्यालय पर कार्यालय में जिले के अलग-अलग विधायक अलग-अलग दिनों में बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मंगलवार को दोपहर 3 बजे विदिशा विधायक मुकेश टंडन गुलाबगंज और विदिशा के रहवासियों की समस्या सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर उन्हें हल करने को कहा।