रेवदर: रेवदर में आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर दूसरे चरण में पंचायत समिति चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हुई
Reodar, Sirohi | Oct 19, 2026 पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रेवदर पंचायत समिति के चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 21 वार्डों में कुल 61 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। ज्यादातर वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कुछ वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है