Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
usr93264828
5 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोपी महाठग गिरफ्तार, सब इंस्पेक्टर धनपति झा की सूझबूझ से खुला बड़ा खेल
Kahara, Saharsa
| Aug 29, 2026
MORE NEWS
चिराग पासवान के बाद संतोष मांझी ने किया पलटवार
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2026
नाथनगर के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर, राघोपुर-बिसनपुर के बीच नाव के सहारे सफर को मजबूर हजारों ग्रामीण......see more
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2026
बासुकीनाथ धाम से भागलपुर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे यात्री......see more
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2026
उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर सारण का किया दौरा, जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक छपरा, 29 अगस्त 2026। नेपाल के कैचमेंट एरिया से छोड़े गए पानी के कारण गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि एवं बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज सारण जिले का दौरा किया तथा जिला प्रशासन के साथ बाढ़ की तैयारियों एवं संभावित स्थिति से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।इसके पूर्व सर्किट हाउस में उनके पहुँचने पर जिला पदाधिकारी ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।इसके बाद उन्होंने जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री को जिले में बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि नदी के तटबंधों पर 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मकेर, पानापुर, दरियापुर, अमनौर, परसा, सोनपुर सहित संबंधित अंचलों के नदी किनारे बसे क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को सतर्क करते हुए आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील/चेतावनी दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में कोई कदम न उठाएं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में गृह रक्षकों एवं तटबंध सुरक्षा दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं द्वारा तटबंधों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिन के साथ-साथ रात्रि में भी नियमित गश्ती एवं निरीक्षण किया जा रहा है। सभी संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री एवं आवश्यक उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रखे गए हैं। आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए आपदा संबंधी संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को अधिकतम स्तर पर तैयार रखा गया है। बैठक में बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना वाले सभी अंचलों के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन दो बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा अद्यतन प्रतिवेदन लिया जा रहा है। वर्तमान में सारण जिले में गंडक नदी का प्रभाव सामान्य स्थिति में है तथा कहीं भी कटाव की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर एवं तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रशासन को हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026
खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिला समाहर्ता ने की राजस्व वसूली एवं प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा, लंबित मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का निर्देश ================ छपरा, 29 अगस्त 2026 ================ जिला समाहर्ता, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनन विभाग से संबंधित राजस्व वसूली, पेनाल्टी, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, जब्त वाहनों के निष्पादन, नीलाम पत्रवाद, ओवरलोडिंग तथा बालू घाटों की बंदोबस्ती सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाहर्ता ने खनन मद में निर्धारित राजस्व वसूली एवं पेनाल्टी की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा न्यायालय से जब्त वाहनों के छूट जाने से संबंधित मामलों की जानकारी दी गई। इस पर जिला समाहर्ता ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में नीलाम पत्रवाद की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए मामले को अंतिम वसूली/रियलाइजेशन तक ले जाया जाए तथा प्रत्येक मामले को तार्किक निष्कर्ष (Logical End) तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिला समाहर्ता ने ओवरलोडिंग के मामलों में वाहन सीज करने एवं निर्धारित जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगाए गए फाइन की राशि की वास्तविक वसूली होने पर ही प्रवर्तन कार्रवाई को पूर्ण माना जाएगा। नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में जवाब दाखिल करने एवं नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जब्त/राजसात किए गए वाहनों को नियमानुसार नीलाम करने तथा नीलाम पत्रवाद के माध्यम से देय राशि की वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में जब्त खनन वाहनों के संबंध में भी समीक्षा की गई। जिला समाहर्ता ने पकड़े गए खनन वाहनों पर एमवी एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा ऐसे वाहनों की सूची तैयार करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में नंबर बदलकर अथवा गलत नंबर के आधार पर वाहनों के परिचालन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खनन से संबंधित मामलों में अभियोजन (Prosecution) की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्रवाई करते हुए मामलों को लंबित न रखें। जिला समाहर्ता ने एसडीपीओ स्तर पर डेडिकेटेड टीम गठित कर खनन विभाग एवं संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील मार्गों एवं स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार हाइट बैरियर लगाने तथा अवैध खनन/परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा। खनन कार्य में प्रयुक्त वाहनों एवं अन्य जब्त वाहनों के लिए उपयुक्त पार्किंग/यार्ड का निर्माण एवं स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। जहां खनन प्लांट संचालित हैं, वहां भी आवश्यकतानुसार यार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। संबंधित अंचल अधिकारियों को खनन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यार्ड के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में खनन मद में रॉयल्टी वसूली की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित राजस्व की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जिले में बालू घाटों की बंदोबस्ती की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला समाहर्ता ने निर्देश दिया कि जिन घाटों की बंदोबस्ती अभी नहीं हुई है, उनके लिए नियमानुसार लगातार प्रकाशन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक इच्छुक व्यक्ति/एजेंसी प्रक्रिया में भाग ले सकें। जिला समाहर्ता ने सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा संबंधित थानाध्यक्षों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए खनन विभाग से संबंधित कार्यों में सहयोग लेने तथा अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं खनन राजस्व की चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त वाहनों एवं लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और प्रत्येक कार्रवाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026
नशा विरोधी अभियान को लेकर डीएम ने की समीक्षा, सप्लाई चेन पर कार्रवाई एवं जागरूकता बढ़ाने का निर्देश छपरा, 29 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं नशा विरोधी अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पटना के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। डीएम ने मादक पदार्थों की सप्लाई चेन की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई, संभावित हॉटस्पॉट एवं डार्क एरिया को चिन्हित करने तथा संवेदनशील स्थानों, विशेषकर रेल मार्गों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूलों में आयोजित साइबर मंगलवार, जीविका समूहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के माध्यम से व्यापक नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने को कहा। दवा दुकानों एवं ड्रग स्टोरों की नियमित जांच तथा प्रतिबंधित/नशीली दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी का भी निर्देश दिया गया। बैठक में सदर अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशे की सप्लाई चेन को बाधित करने, हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाने और युवाओं के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026
*जिला पदाधिकारी ने डीसीएलआर कार्यालय, सोनपुर का किया निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश* ================ छपरा, 29 अगस्त 2026 ================ जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज डीसीएलआर, सोनपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय की स्थापना शाखा, विभिन्न दस्तावेजों एवं अभिलेखों के संधारण तथा संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने कार्यालय में म्यूटेशन अपील से संबंधित अभिलेखों, व्यवहार न्यायालय से संबंधित मामलों, विभिन्न मामलों में अभिलेखों की उपलब्धता एवं संधारण तथा दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की भी जानकारी ली तथा अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालय के कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों का नियमानुसार एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम लोगों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में आम लोगों को समय पर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यालय में प्राप्त आवेदनों एवं मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, सारण श्री मुकेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर श्रीमती स्निग्धा नेहा तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सोनपुर श्री राधे श्याम कुमार मिश्रा एवं संबंधित सभी कर्मी भी उपस्थित रहे।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने मेला समिति के साथ की बैठक सड़क, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग, प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश छपरा, 29 अगस्त 2026। आगामी 23 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला समिति के सदस्यों ने मेला आयोजन को और बेहतर, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के संबंध में विभिन्न सुझाव एवं विचार रखे। बैठक में मेला क्षेत्र की सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव, वैकल्पिक मार्गों के निर्माण एवं रखरखाव, पार्किंग क्षेत्र, लाइटिंग, विद्युत पोल एवं तारों की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, चेंजिंग रूम एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों के विकास का भी सुझाव दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सड़क निर्माण एवं रखरखाव के लिए आरसीडी, आरडब्ल्यूडी तथा नगर पंचायत को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। वहीं लाइटिंग, विद्युत पोल एवं तारों की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित विद्युत पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पदाधिकारी को नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। मेला अवधि के दौरान स्वच्छता व्यवस्था की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था करने को कहा गया। बैठक में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की विशिष्ट पहचान के अनुरूप पशु मेला एवं पशु प्रदर्शनी को बेहतर एवं आकर्षक बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, मेले को बाबा हरिहरनाथ मंदिर से जोड़ते हुए मंदिर की भव्य आरती एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को आकर्षक स्वरूप देने के संबंध में प्राप्त सुझावों पर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मेला समिति के सदस्यों द्वारा कलर कोडिंग के माध्यम से दुकानों, स्टॉल एवं अन्य क्षेत्रों को व्यवस्थित एवं आसानी से पहचान योग्य बनाने का सुझाव दिया गया। जिला पदाधिकारी ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए इस पर विचार कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों, स्टॉल एवं पंडालों की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य आयोजन से एक-दो दिन पूर्व ही सभी दुकान, स्टॉल एवं पंडाल पूरी तरह व्यवस्थित एवं तैयार हो जाएं। इसके लिए टेंडर एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्व में ही पूर्ण करने तथा संबंधित कार्यों की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। इस संबंध में नजारत शाखा को आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्यों की प्रक्रिया पूर्व में ही पूर्ण कराने तथा आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेला शुरू होने के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मेला क्षेत्र में दिन के समय अपेक्षाकृत कम भीड़ रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए दुकानों एवं स्टॉलों के आसपास आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। मेला समिति द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप इस संबंध में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को डीडीसी के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मेला आयोजन के दौरान स्थानीय निवासियों के आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा उनकी सामान्य दिनचर्या अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में मेला क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों को चिह्नित करते हुए उनकी सुविधा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर आवश्यक लाइसेंस निर्गत करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेला के प्रमुख आयोजनों तथा विशेष रूप से महत्वपूर्ण तिथियों पर आने वाले प्रसिद्ध कलाकारों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन आयोजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस दिशा में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला प्रशासन एवं सोनपुर अनुमंडल प्रशासन के सभी संबंधित पदाधिकारी, माननीय विधायक, सोनपुर तथा मेला समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला सारण की ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पशु व्यापार की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसलिए मेला के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।
Saharsa, Bihar | Aug 29, 2026