दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि इंडिया गेट के पास से अंकिता के माता-पिता को पुलिस जबरन उठाकर ले गई और दो घंटे तक घुमाती रही। हिरासत के दौरान अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुराड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री के उत्तराखंड दौरे से पहले परिजनों को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। क्या बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे परिवार के साथ ऐसा बर्ताव सही है? पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।
#JusticeForAnkitaBhandari
#AnkitaBhandariCase
#DelhiPolice
#UttarakhandNews
#doonhorizon
डिस्क्लेमर : इस वीडियो में प्रस्तुत जानकारी राजनीतिक नेताओं के बयानों, उपलब्ध रिपोर्टों और प्राथमिक सूचनाओं पर आधारित है। 'दून हॉराइजन' किसी भी राजनीतिक दल या पक्ष के व्यक्तिगत दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल जनहित से जुड़े मुद्दों और समसामयिक घटनाक्रम की निष्पक्ष जानकारी दर्शकों तक पहुंचाना है। किसी भी कानूनी जांच अथवा आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में संबंधित प्रशासन या जांच एजेंसियों का पक्ष ही अंतिम मान्य होगा।
Dehradun, Dehradun | Nov 4, 2026