व्यापारी सूरज गुप्ता की मौ.त के बाद जौरा थाने पर धरना
मुरैना के जौरा में व्यापारी सूरज गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौ.त के बाद मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, शहर के व्यापारी और मृतक के परिजन जौरा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले एसपी धर्मराज मीना ने जौरा थाने के पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराए जाने की बात कही गई है। वहीं, तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौ.त की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
#जौरा #मुरैना #morena