बरियातु: विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई, स्वस्थ व अनुशासित जीवन का संदेश दिया
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देश पर गुरुवार को बारियातू परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने,स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली