रांची में मतदाता जागरूकता अभियान, ECINET App से नए मतदाताओं को नाम दर्ज कराने की दी जानकारी
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत रांची के Santosh College of Teachers Training Education में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अन्य हितधारकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदाता पहचान पत्र और मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान ECINET App डाउनलोड करने और इसके माध्यम से फॉर्म-06 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन, ऐप के इस्तेमाल और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज कराएं और ECINET App के माध्यम से सुविधापूर्वक आवेदन करें।
प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और समावेशी बनाना है।
#Ranchi #RanchiNews #VoterAwareness #VoterList #ECINET #ECINETApp #SpecialIntensiveRevision #SIR2026 #ElectionNews #JharkhandNews #VoterRegistration #NewVoter #Form6 #VotingAwareness #LatestNews #BreakingNews #ViralNews #RanchiAdministration #Jharkhand #TeamPRDRanchi