मेहनगर: संसारे गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारे गांव निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया । हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई ।