मेहनगर: महिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर साधा निशाना
आजमगढ़ जनपद के जिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई । मासिक बैठक में पार्टी की मजबूती व पार्टी की गतिविधियों व कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया गया । मासिक बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए ।