मेहनगर: किशुनदासपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ जनपद के किशुनदासपुर गांव में मुर्गी फार्म पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जिला चिकित्सालय पर मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।