मेहनगर: तरवां थाना क्षेत्र में घर में तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में घर में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वही स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ऊंचहुआ गांव में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया गया और घर में तोड़फोड़ के साथ महिलाओं से मारपीट की गई है ।