चूरू: चूरू चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुराना बसस्टैंड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास घूम रहे असम के एक नाबालिग का किया रेस्क्यू
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू के पुराना बस स्टैंड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बुधवार को लावारिस घूम रहे नाबालिग का चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू किया है। चूरू चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पन्ने सिंह ने बताया कि काउंसलीग मेंं पता चला है कि एक व्यक्ति इसे चूरू में काम दिलाने की बात कहकर करीब एक महीने पहले यहां छोड़ गया था। तब से लावारिस घूम रहा है।