चूरू: शहर में भाईजी चौक पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया ताजियादारों का सम्मान
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू जिला मुख्यालय पर मोहर्रम के मौके पर जुलूस के रास्तों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। भाईजी चौक पर चूरू शहर के सभी ताजियादारों, अखाड़ों के उस्ताद एवं खलीफाओं का शाफा और प्रतीक चिन्ह के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान सम्मान करते हुए कहा कि शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द की बयार इसी प्रकार बहती रहे।