चूरू: चूरू में मातमी धुनों के साथ ताजिये सुर्पुद ए खाक, सब्जी मंडी में ताजियेदारों को साफा पहनाकर किया गया सम्मानित
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू जिले में करबला में शहीद हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मोहर्रम पर्व परंपरागत तरीके से मनाया और मातमी धुन के साथ निकले ताजियों को करबला में सपुर्दे खाक किया गया। चूरू जिलामुख्यालय पर भी मातमी धुन पर ढोल बजाकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। यहां पर हजरत इमाम हुसैन की याद में सात समाजों के सात ताजिए निकाले गये।