चूरू: नया कानून बीएनएस लागू होने से ई-साक्ष्य एप में रहेगी केस हिस्ट्री, एसपी जय यादव ने दी जानकारी
Churu, Churu | Jul 17, 2024 भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद पुलिस के कामकाज में भी बदलाव हो रहा है। इसी बदलाव के तहत पुलिस के जांच अधिकारी अब ई-साक्ष्य एप पर डिजिटल तरीके से सबूत जमा करेंगे। इस एप की टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही जिले में लागू कर दिया जाएगा। एसपी जय यादव ने बताया कि इससे पुलिस को कागजी कार्रवाई से राहत मिलेगी।