चूरू: चूरू की कोतवाली पुलिस ने युवक से रंगदारी, गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 17, 2024 चूरू की कोतवाली पुलिस ने गांव बूंटीया के एक युवक से 10 लाख रुपये की रंगदारी, गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गाड़ी में तोड़फोड़ व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था।