चूरू: विधायक पूसाराम गोदारा ने ब्लॉक स्तरीय नंदी गौशाला का किया निरीक्षण
Churu, Churu | Jul 17, 2024 ब्लॉक स्तरीय नंदी गौशाला का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा किया गया ।विधायक ने नंदी गौशाला में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली । कार्य प्रगतिरत व गुणवता रूप से पाया गया । नंदी गौशाला प्रबंधन समिती ने बताया कि तीन माह में बजट उपलब्ध हो गया तो कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा । और शीघ्र ही आवारा पशु को नंदी गौशाला में लाया जाएगा।