*कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की जिला कलक्टर ने की समीक्षा*
*लक्ष्यों को शीघ्र अर्जित करने के दिए निर्देश*
जयपुर से कमलेश आमेटा
*जयपुर, 26 जून।* कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
जिला कलक्टर ने योजना के अंतर्गत रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। साथ उन्होंने रिको के अधिकारियों को 500 वर्ग मीटर से अधिक के भवनों में वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनवाना अनिवार्य करने के साथ ही इनकी ई - पंचायत एप्लीकेशन के माध्यम से जिओ टैगिंग के निर्देश प्रदान किए हैं।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रतिभा वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो में चार-चार वाटर स्ट्रक्चर बनाने हेतु विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा शहरी क्षेत्र में प्रति वार्ड चार स्ट्रक्चर बनाने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
समीक्षा बैठक में भूजल वैज्ञानिक डॉ मलेंद्र चौहान ने अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों को सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी को लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति करने हेतु कहां है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर प्रथम राजीव द्विवेदी , अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर द्वितीय मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।