गुमला: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, सुरेश सिंह अध्यक्ष और शांतनु सिंह सचिव बने
Gumla, Gumla | Jun 22, 2025 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला जिला के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में बैठक कर वर्ष 2025-28 के लिए नई कार्यसमिति की घोषणा की। बैठक में आगामी 29 जून को रांची में होने वाले बैठक में गुमला जिला के प्रतिनिधित्व पर चर्चा की गई। आगामी बैठक 6 जुलाई को होगी जिसमें वार्षिक कार्यक्रम भवन परिसर के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जाएगी।