गुमला: शहर में जाम की समस्या को लेकर थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बस स्टैंड में बैठक की गई, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना
Gumla, Gumla | Jun 22, 2025 शहर में जाम की समस्या को लेकर बस स्टैंड में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की बसें बस स्टैंड से निकलकर निर्धारित स्थल पर ही यात्रियों का चढ़ाव उतार करें। ऑटो चालक यहां वहां ऑटो ना लगाएं। शहर के दुकानदार नाली के ऊपर सामानों को न रखें। निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।