गुमला: सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात युवक सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Jun 22, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल गुमला में स्थानीय लोगों की मदद से एक सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसे मुह में चोट लगी है और अचेत रहने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि घाघरा थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला है और नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।