गुमला: किसानों को कृषि विभाग में नहीं मिल रहा धान, 15 दिनों से लगा रहे विभाग का चक्कर #jansamasya
Gumla, Gumla | Jun 21, 2025 गुमला कृषि प्रधान जिला है। यहां के किसानों का जीविका कृषि पर ही आश्रित है। मानसून की दस्तक शुरू होते ही अच्छी बारिश भी हुई लेकिन कृषि विभाग गुमला के द्वारा उनको धान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर किसान मायूस है। वहीं कई दिनों से विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। पदाधिकारी द्वारा किसानों को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जिसको लेकर किसान चिंतित है।