सिवनी: दीपावली पर मिठाइयों की भरमार, मिलावट पर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Nov 4, 2026 दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है और मिठाइयों की जमकर खरीदारी हो रही है। लेकिन त्योहार की इस चमक-दमक के बीच लोगों की सेहत से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बाजार में बिक रही मिठाइयां सुरक्षित हैं या मिलावट का खतरा बरकरार है?