सहजनवा: आरटीओ कार्यालय पर ट्रांसपोर्टर ने आत्मदाह की कोशिश की, भार क्षमता में पक्षपात का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति
गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुवार को RTO कार्यालय पर एक ट्रांसपोर्टर ने आत्मदाह का प्रयास किया।कुशीनगर के मृत्युंजय ठाकुर ने RTO विभाग पर मालवाहक वाहनों की पासिंग और भार क्षमता बढ़ाने में नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने ट्रांसपोर्टर से बातचीत उसको समझाया।