टीकमगढ़: टीकमगढ़ में अंबेडकर चौराहे के पास सड़क पर रेत का ढेर, पिछले एक साल से नहीं हुआ रेत खनन का ठेका
टीकमगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहा के पास बीच सड़क पर रेत का डंप लगा है। पिछले कई महीनो से इसी तरह सड़क पर रेत बेची जा रही है लेकिन खनिज विभाग से लेकर यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे एक डंपर से ज्यादा रेत सड़क पर डंप की गई।