टीकमगढ़: ददगांय गांव के पास पिकअप की टक्कर से चार लोग घायल, दो जिला अस्पताल में भर्ती
ददगांय गांव के पास चार लोग सड़क हादसे का शिकारहो गए। बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर चार लोग बन्ने बुजुर्ग गांव से छिदारा गांव की ओर जा रहे थे रास्ते में ददगांय गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।