टीकमगढ़: मवई गांव में वृद्ध महिला के साथ मारपीट, पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में दी शिकायत
मवई गांव से शांति नाम की वृद्ध महिला टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि दिनांक 11 दिसंबर 2024 को सुबह 8:00 बजे मंदिर से अपने घर वापस आई थी, इसी दौरान रागिनी लोधी नाम की महिला आई और गाली गलौज करने लगी, इसके बाद रागिनी ने उसको पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गई।