Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
khokhrkaku
Previous slide
Next slide
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के मसियाणा मे निर्माणाधीन फोर लेन पर दर्दनाक हादसा, लैंड स्लाइड होने से ब्रिज के पोल खिसके, 8 मजदूर गहरी खाई मे फंसे पुलिस और प्रशासन मौके पर बचावकार्य मे जुटे , 2 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया #himachal #viralpost
Chamba, Chamba
| Oct 2, 2026
#himachal
#viralpost
MORE NEWS
चम्बा : सलूणी की पंचायत सेरी के पंताह में आयोजित छिंज मेले सेवानिवृत सीएमओ एवं भलेई माता आँखों के अस्पताल सरोल के एमडी डॉक्टर विपिन ठाकुर ने बतौर अतिथि शिरकत की। जिन्हें कमेटी सदस्यों और पंचायत प्रधान ज्योति देवी सम्मानित करते।
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
तकलेच स्कूल को CBSE करने की घोषणा ग्रामीण बच्चों को घर के नजदीक मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : Sukhvinder Singh Sukhu शिमला, 2 अक्तूबर 2026। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को CBSE के अंतर्गत लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को CBSE शिक्षा के लिए शहरों में भेजना पड़ता था, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने के साथ-साथ गांवों से पलायन भी बढ़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी क्षेत्र में CBSE स्कूल शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। 5 बड़ी बातें - तकलेच स्कूल को CBSE के अंतर्गत लाने की घोषणा - ग्रामीण बच्चों को घर के नजदीक मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा - तकलेच में नए बस स्टैंड के लिए होगा सर्वे - संपर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा - मुख्यमंत्री ने तकलेच CHC का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने तकलेच CHC का निरीक्षण भी किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #HimachalPradesh #Shimla #Rampur #Taklech #CBSE #SukhvinderSinghSukhu #Education #Development
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
24 कैरेट या 22 कैरेट? चंबा में सोने की जांच मशीन पर छिड़ा विवाद चंबा में सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीन पर घमासान स्वर्णकार संघ और वर्मा ज्वेलर आमने-सामने, करीब एक घंटे चली बहसबाजी चंबा, 2 अक्टूबर। चंबा के इरावती होटल में आयोजित गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता जांचने वाली मशीन को लेकर चंबा स्वर्णकार संघ और वर्मा ज्वेलर के बीच विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी बहसबाजी और नोकझोंक हुई। मामला बढ़ने के बाद स्वर्णकार संघ की ओर से सिटी चौकी में शिकायत दिए जाने की बात सामने आई है। विवाद की शुरुआत एक सोने के कड़े की शुद्धता जांच को लेकर हुई। चंबा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार, संघ से जुड़े स्वर्णकार द्वारा तैयार किया गया कड़ा 24 कैरेट सोने का था। उनका दावा है कि जब इसी कड़े की एग्जीबिशन में लगी मशीन से जांच की गई तो मशीन ने इसकी शुद्धता 22 कैरेट बताई। संघ का कहना है कि बाद में उसी कड़े की दूसरी जगह जांच करवाई गई, जहां उसे 24 कैरेट का बताया गया। इसी अंतर को लेकर संघ ने एग्जीबिशन में इस्तेमाल की जा रही मशीन की जांच प्रक्रिया और उसके परिणाम पर सवाल उठाए। स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधियों ने मशीन में किसी तरह की छेड़छाड़ या टेंपरिंग की संभावना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति किसी अधिकृत तकनीकी या प्रमाणित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वर्मा ज्वेलर ने मशीन को बताया सही उधर, वर्मा ज्वेलर के मैनेजर ने मशीन को पूरी तरह सही बताते हुए कहा कि एग्जीबिशन में इस्तेमाल की जा रही मशीन की कीमत करीब 25 लाख रुपये से अधिक है और उनके अनुसार इसमें छेड़छाड़ या टेंपरिंग संभव नहीं है। वर्मा ज्वेलर की ओर से यह भी कहा गया कि एग्जीबिशन के आयोजन के लिए 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक बाकायदा अनुमति ली गई है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद स्थानीय स्वर्णकार संघ की ओर से उन्हें परेशान और डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। अब जांच से साफ होगी असली स्थिति पूरे विवाद में मुख्य सवाल सोने के कड़े की वास्तविक शुद्धता और मशीन से मिले अलग-अलग परिणामों को लेकर है। एक पक्ष मशीन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष मशीन को प्रमाणिक और सुरक्षित बता रहा है। ऐसे में विवाद का निष्पक्ष समाधान प्रमाणित प्रयोगशाला या अधिकृत जांच प्रक्रिया से ही संभव होगा। फिलहाल दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे सामने आए हैं। The Voice of Pangwal हिम संदेश Him Drishti TV Chamba #varmajewellers #chamba #hoteliravati @topfans Tribal Live News
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
पुर्थी में ग्राम सभा की बैठक आज, 12 मुद्दों पर की गई चर्चा पुर्थी, 2 अक्टूबर 2026। प्रधान दीना नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 5 की उपधारा (1) के संशोधन के तहत अक्टूबर माह की ग्राम सभा बैठक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत घर पुर्थी के सभागार कक्ष में आयोजित की गई । इस ग्रामसभा में बीडीसी अमर देई के साथ अन्य मेंबर की साथ रहे। ग्राम सभा की बैठक में विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक के प्रमुख एजेंडे 1. गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि। 2. त्रैमासिक आय-व्यय का विवरण। 3. वर्ष 2027-28 के अनुमानित बजट पर विचार। 4. वर्ष 2027-28 के वीबी-जी-राम-जी शैल्फ अनुमोदन पर विचार। 5. GPDP वर्ष 2027-28 के अनुमोदन पर विचार। 6. पात्र व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर विचार। 7. स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा। 8. बीपीएल सूची की समीक्षा। 9. ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण। 10. स्वच्छता की 10 प्रतिज्ञाएं। 11. ‘नशामुक्त हिमाचल’ के तहत प्रतिज्ञा। 12. अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य मदों पर विचार। पंचायत की ओर से ग्राम सभा पुर्थी की समस्त जनता से बैठक में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि ग्राम सभा की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। TRIBAL LIVE NEWS The voice of tribal
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
रामपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रामपुर बुशहर के शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। #रामपुर #शिंगला #मुख्यमंत्री #सुखविंद्रसिंहसुक्खू #CMsukhu #हिमाचलप्रदेश #शिमला #भव्यस्वागत #रामपुरबुशहर #HimachalPradesh #Shimla #Rampur #shingla
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
सोलन : सेरी पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेरी में डॉ. राजेश कश्यप की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। एमएमयू से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में भाजपा के कई पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। #सोलन #सेरीपंचायत #स्वास्थ्यशिविर #निःशुल्कस्वास्थ्यशिविर #डॉराजेशकश्यप #एमएमयू #स्वास्थ्यजांच #विशेषज्ञडॉक्टर #ग्रामीणस्वास्थ्य #भाजपा #हिमाचलप्रदेश #Solan #HealthCamp #FreeHealthCamp #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
शिमला : गांधी-शास्त्री जयंती पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। #शिमला #मुकेशअग्निहोत्री #महात्मागांधी #लालबहादुरशास्त्री #गांधीजयंती #शास्त्रीजयंती #श्रद्धांजलि #हिमाचलप्रदेश #Shimla #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #GandhiJayanti #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
इंदौरा विधानसभा में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस और भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर मलेंद्र राजन, रीता धीमान और मनोहर धीमान के नाम चर्चा में हैं। वहीं, नए चेहरे की एंट्री की संभावना भी सियासी समीकरणों को लेकर उत्सुकता बढ़ा रही है। #इंदौरा #इंदौरा2027 #हिमाचलचुनाव2027 #मलेंद्रराजन #रीताधीमान #मनोहरधीमान #नयाचेहरा #विधानसभाचुनाव #हिमाचलराजनीति #भाजपा #कांग्रेस #Indora #HimachalPolitics #HimachalElection2027
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के मसियाणा मे निर्माणाधीन फोर लेन पर दर्दनाक... - Chamba News