पुर्थी में ग्राम सभा की बैठक आज, 12 मुद्दों पर की गई चर्चा
पुर्थी, 2 अक्टूबर 2026।
प्रधान दीना नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 5 की उपधारा (1) के संशोधन के तहत अक्टूबर माह की ग्राम सभा बैठक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत घर पुर्थी के सभागार कक्ष में आयोजित की गई । इस ग्रामसभा में बीडीसी अमर देई के साथ अन्य मेंबर की साथ रहे।
ग्राम सभा की बैठक में विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक एवं पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया ।
बैठक के प्रमुख एजेंडे
1. गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
2. त्रैमासिक आय-व्यय का विवरण।
3. वर्ष 2027-28 के अनुमानित बजट पर विचार।
4. वर्ष 2027-28 के वीबी-जी-राम-जी शैल्फ अनुमोदन पर विचार।
5. GPDP वर्ष 2027-28 के अनुमोदन पर विचार।
6. पात्र व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर विचार।
7. स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा।
8. बीपीएल सूची की समीक्षा।
9. ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण।
10. स्वच्छता की 10 प्रतिज्ञाएं।
11. ‘नशामुक्त हिमाचल’ के तहत प्रतिज्ञा।
12. अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य मदों पर विचार।
पंचायत की ओर से ग्राम सभा पुर्थी की समस्त जनता से बैठक में समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि ग्राम सभा की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
TRIBAL LIVE NEWS
The voice of tribal
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026