कौंच: कोंच के सरोजिनी नायडू पार्क में कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की 82वीं जयंती, अर्पित किए श्रद्धासुमन
Konch, Jalaun | Aug 20, 2026 कोंच में गुरुवार दोपहर 1 बजे सरोजनी नायडू पार्क में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व पूर्व पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने राजीव गांधी के राजनीतिक योगदान को याद करते हैं।