**मधेपुरा में खेत की सिंचाई के दौरान किसान की करंट लगने से मौत, परिवार में पसरा मातम**
बिहार के मधेपुरा जिले में खेत की सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान गांव में मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से 46 वर्षीय किसान चंद्र किशोर यादव की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, किसान अपने खेत में मोटर पंप के जरिए सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान मोटर चालू करते समय वे बिजली की चपेट में आ गए और खेत में ही गिर पड़े। उनके बेटे ने यह घटना देखी और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से किसान को तुरंत आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Bihar, India | Jul 16, 2026