निज़ामाबाद: तहबरपुर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के ₹30,000 पीड़ित के खाते में कराए वापस
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना कि पुलिस ने आज मंगलवार को दोपहर एक बजे त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹30,000 रुपये वापस करा दिए गए ग्राम बीबीपुर निवासी देवेंद्र नाथ राय को साइबर ठग ने परिचित बनकर ₹45,000 भेजने का फर्जी मैसेज किया विश्वास में आकर पीड़ित ने ₹30,000 ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।