देवेंद्रनगर: रेलमंत्री और मुख्यमंत्री ने देवेंद्रनगर में नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखने उमड़ा जन सैलाब
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। नागौद से देवेंद्रनगर तक रेल सेवा पहुंचने के साथ ही क्षेत्रवासियों का लंबे समय से देखा जा रहा रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम उठा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर नई मेमू ट्रेन को रवाना किया।