#दीपावली और छठ पर PNG गैस ग्राहकों के लिए #इंडियन ऑयल ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
👇👇👇👇👇👇
#Bokaro : दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीडी), बोकारो ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) ग्राहकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने त्योहारों के दौरान गैस रिसाव और आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
कंपनी ने ग्राहकों से खाना बनाने से पहले रसोई की खिड़कियां और दरवाजे खोलने तथा खाना बनाने के बाद गैस उपकरण का वाल्व बंद करने को कहा है। साथ ही गैस पाइपलाइन और मीटर के पास दीया, मोमबत्ती या पटाखे नहीं जलाने की सलाह दी है। आतिशबाजी हमेशा खुले मैदान में और गैस उपकरणों से दूर करने की अपील की गई है।
गैस रिसाव होने पर बिजली के स्विच चालू या बंद न करें और किसी भी प्रकार की खुली आग का इस्तेमाल न करें। गैस वाल्व चैंबर के ऊपर वाहन खड़ा करने से भी बचें।
आपात स्थिति में 06542257120 तथा ग्राहक सहायता क�
Chas, Bokaro | Nov 7, 2026