प्रतापगढ़: कैम्प कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी संजीव रंजन नेशुक्रवार शाम 6 बजे कैम्प कार्यालय के सभागार में विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि विद्युत अधिकारियों/कर्मचारियांं द्वारा आम जनमानस के फोन को न उठाने की काफी शिकायतें मिली है। अगर ऐसा दोबारा होगा तो कार्यवाही की जाएगी।