प्रतापगढ़: नवरात्रि के दृष्टिगत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने सदर समेत जिले में अभियान चलाया, मंदिर और स्कूलों में बालिकाओं को जागरूक किया
एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने नवरात्र पर विशेष अभियान चलाया। देवी मंदिर, स्कूल, कोचिग सेंटर और सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिला व बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 112 के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। यह अभियान सदर के साथ जिले में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे तक चलाया गया