प्रतापगढ़: चिलबिला में नाबालिक की पिटाई के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चिलबिला में एक नाबालिक की पिटाई का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने शुक्रवार को 6 बजकर 17 मिनट पर बतया की मामले में शुभम, धीरज, अनूप,गोविंद, विजय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।