गंगापुर: उदेई मोड थाना पुलिस ने सूने मकान से चोरी करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में जिले में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उदेई मोड थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सूने मकान में चोरी करने के तीन आरोपी नवराज मीणा उर्फ गोलू , पिंटू मीणा पुत्र हरकेश मीणा, नीरज मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस चोरों से चोरी किए गए माल की बरामद के लिए पूछताछ में जुटी है।