गंगापुर: अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को बामनवास थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7. 24 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त
गंगापुर सिटी की बामनवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी मनीष मीणा पुत्र नथोली राम मीणा निवासी महस्वा जिला गंगापुर सिटी को 7. 24 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ रानोली रोड कुठीला बालाजी पहाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।