गंगापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
जिला कलक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं से संबन्धित नियंत्रण कक्ष एवं एफ़आरटी को सक्रिय रखकर आमजन की समस्याओं का समस्त प्रभारी अधिकारी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.मीना से उनके अधीनस्थ कार्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति का ब्यौरा लिया।