गंगापुर सिटी की वजीरपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी हरिमोहन पुत्र हीरालाल प्रजापत निवासी स्टेशन रोड सूरोठ जिला करौली को गिरफ्तार किया। वजीरपुर थाना पुलिस ने बताया कि कुसाय गांव फुलवाड़ा रोड पर देर रात को शराब ठेका के पास एक आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर मेड इन चाइना जप्त की गई।