गंगापुर: विद्यालय के खेल मैदान में मिला व्यक्ति का शव, खेलने गए बच्चों को आया नजर आसपास क्षेत्र में फैली सनसनी
गंगापुर सिटी के राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय के खेल मैदान में शाम को एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुरेश प्रजापत पुत्र बजरंगा प्रजापत के रूप में हुई।