कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लेते हुए आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी), ओपीडी, विभिन्न वार्डों, दवा भंडार, प्रयोगशाला तथा अन्य विभागों का क्रमवार निरीक्षण किया।