मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के कार्यालय सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने की। बैठक में अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध पर विशेष जोर दिया।