बक्सर: जासो रोड की बदहाली पर जन सुराज जिलाध्यक्ष गड्ढे में बैठे, सत्तापक्ष को जगाने के लिए मौन धरना
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 शहर की जर्जर जासो रोड के निर्माण की मांग को लेकर जन सुराज ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा पानी और गड्ढों के बीच जन सुराज के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा खुद बैठ गए और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने भी मौन धारण कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जासो रोड बदहाल है।